मुख्यमंत्री की सख़्ती, अनियमितता पाए जाने पर हरिद्वार नगर निगम के कई अधिकारी निलंबित, इनको कारण बताओ नोटिस जारी

IMG-20250428-WA0000
खबर शेयर करें -

नगर निगम, हरिद्वार द्वारा सराय स्थित भूमि को कय किये जाने विषयक प्रकरण में प्रथमदृष्टया गंभीर अनियमितता पाये जाने के दृष्टिगत प्रकरण की विस्तृत जॉच हेतु श्री रणवीर सिंह चौहान, सचिव, गन्ना चीनी, उत्तराखण्ड शासन को जाँच अधिकारी नामित करते हुए उक्त

 

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

अनियमितता में प्रथमदृष्टया उत्तरदायी पाये गये प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार रवीन्द्र कुमार दयाल, प्रभारी अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम, हरिद्वार श्री आनन्द सिंह मिश्रवाण, कर एवं राजस्व अधीक्षक, नगर निगम, हरिद्वार लक्ष्मीकांत भट्ट एवं अवर अभियन्ता, नगर निगम, हरिद्वार दिनेश चन्द्र काण्डपाल, को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

 

इसके साथ ही प्रकरण में वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम, हरिद्वार सुश्री निकिता बिष्ट के विरूद्ध ‘कारण बताओ’ नोटिस निर्गत किया गया है तथा सेवा विस्तार पर कार्यरत सेवानिवृत्त सम्पत्ति लिपिक वेदपाल का सेवा विस्तार समाप्त करते हुए उनके विरूद्ध सिविल सर्विसेज रेगुलेशन के अनुच्छेद 351 (ए) के प्राविधानों के अन्तर्गत अनुशासनिक कार्यवाही करने हेतु नगर आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार को निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...
Ad Ad