Breaking:- केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी घाटी, तस्वीरें

kedarnath-dhamkedarnath-yatra-chardham-yatra-2025_ab9fa96ec35b41c95503557d46278ef4
खबर शेयर करें -

बाबा केदार के कपाट खुलने के क्षण का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही धाम के कपाट खुले हर-हर महादेव के जयकारों से घाटी गूंज उठी। श्रद्धा से भीगे मन भोलेनाथ का वंदन करने लगे।
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने समर्पण से मन झुकाया।

 

शुक्रवार को सुबह सात बजे वृष लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के पावन पल के साक्षी बने। मंदिर के कपाट खुलते ही केदारघाटी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। कपाट खुलने से कुछ ही देर पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी केदारनाथ पहुंचे और कपाट खुलने के बाद दर्शन किए।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को 108 क्विंटल फूल-मालाओं से सजाया गया है। वहीं, शासन, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा बल भी तैनात है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

 

 

कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से हुई। उन्होंने बताया कि केदारनाथ में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है।

 

वहीं, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि कपाट खुलने के बाद से दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
श्री केदारनाथ धाम अपने संपूर्ण वैभव के साथ सज संवरकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार प्रात काल विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में कापट उद्घाटन के साथ ही भक्तगम देवाधिदेव महादेव केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। मेरे लिए भी अत्यंत सौभाग्य का क्षण है कि मैं भी कपाटोद्घाटन के दौरान श्री केदारनाथ धाम में उपस्थित हूं।

Ad