उत्तराखण्ड–पीसीएस एसोशिएशन के अध्यक्ष बने गिरधारी, संयुक्त सचिव मनीष कुमार, इन विषयों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

IMG-20240128-WA0032
खबर शेयर करें -

देहरादून–उत्तराखंड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ का दो दिवसीय सम्मेलन दिनांक 27 एवं 28 जनवरी को देहरादून के होटल पेसिफिक में संपन्न हुआ।

सम्मेलन के पहले दिन माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। सम्मेलन के दूसरे दिन दिनांक 28 जनवरी को अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड श्री आनंद वर्धन जी के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, 12 नशीले इंजेक्शन के साथ आफताब गिरफ्तार...

माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा को राज्य की सर्वोच्च सेवा माना गया तथा यह कहा गया कि इस सेवा संपर्क द्वारा किए गए कार्यों से सरकार की छवि जनता में अच्छी होती है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में चली तबादला एक्सप्रेस, IAS और PCS अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी, प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल...

सम्मेलन के दूसरे दिन उत्तराखंड सिविल सेवा कार्यकारी शाखा संघ की नवीन कार्यकारिणी का भी चयन किया गया।नवीन कार्यकारी में श्री गिरधारी सिंह रावत अध्यक्ष, श्री गिरीश गुणवंत महासचिव, श्री अभिषेक त्रिपाठी उपाध्यक्ष एवं श्री मनीष कुमार सिंह संयुक्त सचिव चुने गए।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी की नई नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने संभाली जिम्मेदारी, सड़क–सीवरेज और कूड़ा निस्तारण पर रहेगा खास फोकस...

इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर श्री गौरव पांडे ऑडिटर के पद पर सुश्री कुमकुम जोशी तथा सांस्कृतिक सचिव एवं के रूप में श्री हिमांशु का चुनाव किया गया।

Ad Ad