लालकुआं/हल्दूचौड़–विधायक अरविंद पांडेय को क्षेत्रवासियों ने करी सांसद बनाने की मांग।

IMG-20231210-WA0012
खबर शेयर करें -

लालकुआं–यहां निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ में अरविंद पांडे को सांसद का टिकट दिए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री जिंदाबाद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के भी खूब नारे लगे। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने कहा कि गदरपुर से वर्तमान विधायक अरविंद पांडे ने शिक्षा मंत्री रहते हुए एनसीईआरटी को प्रभावी तरीके से लागू करवाया था।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

साथ ही उन्होंने छोटे से कस्बे गूलरभोज को गोवा की तर्ज पर विकसित करने का काम किया, जो सबके सामने है, और अब गूलरभोज एक बेहतरीन पर्यटक क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है, यदि ऐसा नेता नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट से सांसद बनकर हमारे बीच आता है, तो विकास कार्य तेज गति से होंगे।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

इस दौरान सभी जनमानस ने एक सुर में भाजपा नेता अरविंद पांडे को सांसद का टिकट दिए जाने की मांग की हैं।