दुःखद उत्तराखंड–पिछले दिनों एक्सीडेंट में घायल बिंदुखत्ता निवासी, वृद्ध का उपचार के दौरान हुआ निधन…

IMG-20231210-WA0029
खबर शेयर करें -

लालकुआं–पिछले दिनों रोड पार कर रहे वृद्ध को हल्द्वानी से आ रही कार ने जबरदस्त टक्कर मारकर जख्मी कर दिया था, जिनका सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया हैं।

प्राप्त जानकारीनुसार पिछली शाम बिंदुखत्ता देवरामपुर निवासी दया किशन पांडेय उम्र 68 वर्ष कैंसर से पीड़ित पत्नी को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर लाने के बाद गुमटी स्थित तारा स्वीट हाउस में अपने छोटे भाई से मिलने आए थे।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

इसी बीच टीवीएस शोरूम के सामने हाईवे पार कर रहे थे, तभी हल्द्वानी की ओर से आई तेज रफ्तार वेगनार कार संख्या यूपी 25 जेड-7199 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, और गाड़ी चालक वाहन लेकर लालकुआं की ओर को फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन उसकी स्पीड ज्यादा होने के चलते कार को पकड़ नहीं पाए, इसके बाद गंभीर रूप से घायल दया किशन पांडेय उम्र 68 वर्ष को तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

जहां उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया हैं, दया किशन पांडेय की निधन की खबर से परिवार समेत समूचे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है, तमाम जनप्रतिनिधियों समेत क्षेत्रवासियों ने मृतक पांडेय के लिए दुःख जताते हुए आत्मा को शांति की कामना करी है।

Ad