₹9.48 करोड़ की ट्रंक सीवर योजना का शुभारंभ—हल्द्वानी में 22 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा राहत, गंदगी व ओवरफ्लो से छुटकारा…

FB_IMG_1777178382622
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नवाबी रोड (अटल मार्ग) पर दुर्गा सिटी चौराहे से कालाढूंगी रोड तक ट्रंक सीवर योजना का भूमि पूजन एवं शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन अजय भट्ट (सांसद, नैनीताल-उधम सिंह नगर) और गजराज सिंह बिष्ट (महापौर, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम) ने संयुक्त रूप से किया।

 

करीब ₹948.94 लाख की लागत वाली इस योजना के तहत वार्ड संख्या 7, 8, 9, 10 और 11 के आंशिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। परियोजना में लगभग 3.09 किलोमीटर लंबी ट्रंक सीवर लाइन का निर्माण, 2174 घरों के सीवर कनेक्शन का शिफ्टिंग कार्य और सड़क पुनर्निर्माण शामिल है। इससे करीब 2174 परिवारों और लगभग 22,459 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

इस योजना के लागू होने के बाद क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो और चोकिंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा। साथ ही, जलजनित बीमारियों पर रोक लगेगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्वच्छता में सुधार होगा, जिससे स्वच्छ भारत अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर कहा कि शहर की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और यह योजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने हल्द्वानी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

कार्यक्रम में पेयजल निगम के अधिकारियों सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। लोगों ने इस योजना को क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में एक अहम पहल बताया।

Ad