मेधावी छात्रों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद: सफलता पर दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना…

FB_IMG_1777169299705
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड। पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर संवाद कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने छात्रों की इस उपलब्धि को उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।

हाईस्कूल परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों—एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर के अक्षत गोपाल, एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ के इशांत कोठारी, जी.बी. पंत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खैरना की भूमिका तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा के योगेश जोशी—से मुख्यमंत्री ने फोन पर बातचीत कर उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

इसी क्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत, भंजूराम अमर इंटर कॉलेज, भूरारानी की सुशीला मेंदीरत्ता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश के आर्यन और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर (हरिद्वार) की वंशिका—को भी मुख्यमंत्री ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सफलता के पीछे अभिभावकों और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, जिनके मार्गदर्शन से छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे निरंतर मेहनत करते रहें और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ें।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है और मेधावी विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

Ad