हल्द्वानी– एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर हुआ त्रिकोणीय मुकाबला, मतदान में मुस्तैद पुलिस बल…

IMG-20221224-WA0013.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– कुमाऊँ के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। 10 पदों के लिए मतदान चल रहा हैं। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रसंघ चुनाव का मतदान हो रहा हैं, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जबकि 10 पदों के लिए सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

एमबीपीजी कॉलेज में इस बार अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है जहां एबीवीपी के कौशल बिरखानी, एनएसयूआई के सूरज भट्ट और एबीवीपी की बागी रश्मि लमगड़िया के बीच कड़ी टक्कर है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

तीन साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। दोपहर 2 बजे तक मतदान के बाद 3 बजे से मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है। पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

एमबीपीजी कॉलेज के आसपास धारा 144 लगाई गई है, नैनीताल रोड के सभी स्कूलों को बंद रखा गया है, साथ ही जुलूस पर भी पूर्ण प्रतिबंध है, इसके अलावा ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है, हल्द्वानी के अलावा जिले में नैनीताल डीएसबी केंपस, रामनगर और हल्द्वानी महिला महाविद्यालय सहित सभी कॉलेजों में भी छात्रसंघ के लिए में मतदान चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...
Ad