महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा…

IMG-20260717-WA0000
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी (फेज-6, डहरिया) में एक महिला से अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे एक डिलीवरी बॉय महिला के घर का पता पूछने पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सलीक अली बिना किसी कारण महिला के साथ गाली-गलौज करने लगा और आपत्तिजनक इशारे किए। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी लकड़ी लेकर मारने दौड़ा तथा जान से मारने और उसकी इज्जत को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उसके और उसकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ जैसी हरकतें कर चुका है। इस बीच आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह खुलेआम धमकी देता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 238/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी सलीक अली को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ नैनीताल पुलिस आगे भी कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रखेगी।

Ad