UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी…

0
IMG-20251030-WA02601-1536x1024
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा 18 और 19 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रवक्ता संवर्ग एवं उत्तराखंड उच्च न्यायालय अधिष्ठान की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर 7000 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जिसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने कोतवाली के मीटिंग हॉल में परीक्षा ड्यूटी में तैनात जोनल, सेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग लेकर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

18 जुलाई को प्रवक्ता संवर्ग (समूह-ग) नागरिक शास्त्र की परीक्षा हल्द्वानी, मुखानी और लालकुआं के 10 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें 3997 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं 19 जुलाई को उत्तराखंड उच्च न्यायालय अधिष्ठान में सहायक समीक्षा अधिकारी, टाइपिस्ट सहित विभिन्न पदों की परीक्षा हल्द्वानी, काठगोदाम और मुखानी के 6 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 3016 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

 

परीक्षा केंद्रों पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन फ्रिस्किंग की जाएगी। मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और जैमर सक्रिय रहेंगे, जबकि ब्लूटूथ एवं सूक्ष्म ईयर डिवाइस जैसी हाईटेक नकल सामग्री पकड़ने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष पेनटॉर्च उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में इंटरनेट कैफे, फोटोकॉपी की दुकानों और अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा होटल, लॉज, होम-स्टे और ढाबों की भी विशेष जांच की जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

 

यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे परीक्षार्थियों और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम, साइबर सेल और एसओजी को पेपर लीक की अफवाहों, फर्जी सूचनाओं और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

परीक्षा के दौरान जोनल और सेक्टर अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेंगे, जबकि कंट्रोल रूम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *