हल्द्वानी– पिस्टल दिखाना दबंग को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज…

IMG-20230107-WA0035.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– शहर में बदमाशों का खौफ लगातार बढ़ते जा रहा है। एक बार फिर से दबंग की दबंगई देखने को मिली है, जहां सरेआम मेडिकल स्टोर में पिस्टल की नोक पर धमकाने और दबंगई दिखाने का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है।

घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी यशवंत सिंह कुसुमखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस, अब नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे मोर्चा...

रामपुर रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर दबंग सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगने पहुंचा माचिस ना होने की बात कहने पर उसने मेडिकल स्टोर स्वामी को पिस्टल दिखाकर धमकाया, जिसका पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।