हल्द्वानी– बैणी सेना और नगर निगम ने दिखाया कमाल, बने सफाई का नायाब उदाहरण…देखिए वीडियो

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– हल्द्वानी नगर निगम के आवासीय इलाकों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए अब न सिर्फ बेहतर कदम उठा रहा है, बल्कि नगर निगम का नया प्रयोग दिन प्रतिदिन लोगों में जन जागरूकता फैलाने के साथ ही हल्द्वानी शहर के भविष्य के लिए बेहतर साबित हो रहा है या कहें कि नगर निगम का बैणी सेना बनाने का संकल्प, सार्थक होता जा रहा है।

इसकी बानगी आज वार्ड नंबर 12 राजेंद्र नगर राजपुरा क्षेत्र में देखने को मिली। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में नगर निगम की टीम और बैणी सेना ने राजपुरा क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने सार्वजनिक क्षेत्र में कूड़ा न फेंकने और यूजर चार्ज देने के प्रति लोगों में जागरूकता अभियान चलाया, इसके साथ ही अपने शहर को साफ रखने अपने घर की स्वच्छता रखने के प्रति नगर निगम का यह नया नजरिया लोगों के मन में भा गया। नगर निगम का यह नया प्रयोग अब 90% घरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने में सफल रहा है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

साथ ही ₹40000 यूजर चार्ज के रूप में प्राप्त भी हो चुका है।नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि हमारा घर और हमारा समाज स्वच्छ रहेगा, तो बीमारियां भी दूर होंगी, नगर निगम हमेशा डोर टू डोर कूड़ा उठाने को आपके घर के बाहर तैयार खड़ा होगा, उसके बदले में आपको यूजर चार्ज देना होगा।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

जिसे लोग सहज रूप से स्वीकार कर रहे हैं और नगर निगम के कर्मचारी जनता और बैणी सेना इस नए संकल्प को साकार करने के लिए हर तरह से अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि यह मुहिम आने वाले दिनों में स्वच्छ हल्द्वानी का सपना पूर्ण रूप से साकार करेगी।