ब्रेकिंग– प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने यहां अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर की बड़ी कार्यवाही।

IMG-20221121-WA0213.jpg
खबर शेयर करें -

विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण और अवैध तरीके से की जा रही प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई है।

प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्राधिकरण की टीम ने रामनगर के अंदर अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी चलाते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है तो वही रामनगर के अंदर ही कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से जमीन की गयी प्लाटिंग की जा रही थी जिस पर उनके द्वारा जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

ऋचा सिंह ने कहा रामनगर में पटवारी चौकी की भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करते हुए अवैध निर्माण कर दिया गया था जिसे प्राधिकरण की टीम ने पुलिस और प्रशासन के सहयोग से जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है वही शिवलालपुर में अवैध तरीके से जमीन पर की गई प्लाटिंग भी कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने कहा जनपद में प्राधिकरण पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण हो या अवैध तरीके से जमीनों की प्लाटिंग होने नहीं दी जाएगी और आगे भी प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करता रहेगा।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad