मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…

0
IMG-20260718-WA0015
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 111 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 जुलाई की रात मुखानी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भाखड़ा पुल जंगल की ओर हनुमान मंदिर के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 111 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मलकीत सिंह (40 वर्ष) पुत्र इंदर सिंह निवासी ग्राम ककराला, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 108/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/72 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी जिस पल्सर मोटरसाइकिल (UA06D-0878) से शराब की तस्करी कर रहा था, उसे भी सीज कर दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य (चौकी प्रभारी आम्रपाली), कांस्टेबल कुंदन शाही, दीपक कठायत और गोपाल घिल्डियाल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *