जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

0
FB_IMG_1782986802609
खबर शेयर करें -

 

 

 

देहरादून। देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर उठ रही जनभावनाओं और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी हितधारकों के साथ संतोषजनक सहमति और विश्वास का माहौल नहीं बन जाता, तब तक परियोजना के तहत आने वाले पेड़ों की कटाई पर रोक रहेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से नागरिकों, पर्यावरणविदों और स्थानीय लोगों की ओर से सामने आए सुझावों और आपत्तियों का गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजना है, जिस पर उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा सभी वैधानिक एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियों के अनुरूप कार्यवाही की जा रही थी।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

 

उन्होंने कहा कि परियोजना में वन्यजीव संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत लगभग 3.5 किलोमीटर लंबा हाथी अंडरपास और छोटे वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष कल्वर्ट बनाए जाने का प्रावधान है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष और सड़क दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की मौत की घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परियोजना से जुड़े सभी पक्षों, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ दोबारा व्यापक संवाद स्थापित किया जाए, ताकि सभी की राय और सुझावों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों और निर्णयों का पूर्ण सम्मान करेगी, लेकिन विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभावनाओं के बीच संतुलन बनाए रखना भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि “उत्तराखंड की प्रकृति, जनभावनाएं और प्रदेश का विकास तीनों हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। सरकार संवाद, सहमति और व्यापक जनहित के आधार पर ही आगे बढ़ेगी।”

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *