अच्छी खबर दिल्ली से पिथौरागढ़ की हवाई यात्रा सस्ती, इतने रुपये प्रति सीट होगा किराया

passenger-airplane-flying-above-clouds-during-sunset
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दिल्ली का हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा का किराया घटा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर पिथौरागढ़ से दिल्ली के बीच का हवाई किराया घटाया गया है।

 

 

फ्लाइट से सफर करने के लिए यात्रियों के लिए प्रति सीट 2447 रुपये की कटौती कर दी गई है। सचिव उड्डयन सचिन कुर्वे ने इसके आदेश कर दिए हैं। उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तहत दिल्ली से पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़ से दिल्ली हवाई सेवा संचालित होती है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

 

एलायंस एयर प्राइवेट लिमिटेज की तरफ से यह सेवा संचालित होती है। अभी दिल्ली से पिथौरागढ़ आने पर प्रति पैसेंजर 6,999 रुपये जबकि पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने पर 7,447 रुपये किराया लेती है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

क्षेत्र के कई लोगों ने मुख्यमंत्री से इस हवाई रूट पर किराया ज्यादा होने की शिकायतें की थी। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव को पिछले दिनों इस रूट के किराया का आंकलन करते हुए उसे निर्धारित करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

 

 

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में पिथौरागढ़ से दिल्ली हवाई सेवा का प्रति पैसेंजर किराया 5000 हजार रुपये (एक तरफ) निर्धारित किया गया है। इसका विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Ad