आस्था उत्तराखंड–लालकुआं के बिन्दुखत्ता क्षेत्र में अयोध्या से आये राम मंदिर के पूजित अक्षत कलश पहुंचे घर–घर…

FB_IMG_1705068652608
खबर शेयर करें -

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन होगा। लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर और राष्ट्रवाद का संदेश लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने घर-घर दस्तक देनी शुरू कर दी है।

संघ ने अपने संगठनों के जरिए करीब 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य तय तय किया है। घर-घर अक्षत निमंत्रण देने के साथ ही लोगों का नाम, पता और फोन नंबर भी नोट किया जा रहा है। जाहिर हैं लोकसभा चुनाव के साल में ये अभियान बहुत अहम होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–खनन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक, निदेशक राजपाल लेघा ने जिला खान अधिकारियों को दिए अहम दिशा–निर्देश...

संघ का अब तक का सबसे बड़ा संपर्क अभियान ‘अक्षत वितरण’ के साथ उत्तराखंड में भी लगातार चालू है. गांवों और शहरों के मोहल्लों में संघ और विहिप के कार्यकर्ता घर-घर जा कर लोगों को अक्षत देकर निमंत्रण दे रहे हैं। मगर, उसके साथ ही कार्यकर्ताओं को खासतौर पर घर के मुखिया का नाम, पता और फोन नंबर नोट करने का भी निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

वैसे तो इस काम में संघ के सभी आनुषांगिक संगठनों को लगाया गया है। मगर, मंदिर आंदोलन की अगुवाई करने वाले विश्व हिंदू परिषद यानी विहिप और विहिप के युवा संगठन बजरंग दल के साथ संस्कार भारती, किसान भारती और विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों को भी लगाया गया है। इसे लोकसभा चुनाव से पहले अनौपचारिक फीड बैक जुटाने के अभियान के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इसी कार्यक्रम के चलते लालकुआं बिंदुखत्ता के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंद्रा नगर 2 में अयोध्या धाम से आये पूजित अक्षत क्षेत्रवासियों को देकर आने वाली 22 जनवरी को अखंड भारत की आत्मा भगवान राम के मंदिर में विराजमान होने का आमंत्रण दिया व 22 जनवरी को भव्य दीवाली के रूप में मनाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस, अब नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे मोर्चा...

पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, भाजपा नेता रमेश कुनियाल, देवेंद्र बिष्ट, बलवंत खोलिया, कमल मिश्रा, विनोद देवराडी, पीतांबर जोशी, किशन रावत समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad