ऑपरेशन प्रहार का असर: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, चोरगलिया पुलिस की सख्त कार्रवाई…

IMG-20260803-WA0015
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया पुलिस लगातार अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा कस रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के देशी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

 

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआँ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गलफार गेट जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर प्रिंस सिंह (23 वर्ष) निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया को दबोच लिया गया।

 

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 35/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में अवैध हथियार रखने, अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

* प्रिंस सिंह पुत्र स्व. मनजीत सिंह

* निवासी: देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल

* उम्र: 23 वर्ष

 

 

* 01 अदद देशी तमंचा (.315 बोर)

* 01 जिंदा कारतूस

 

 

* अपर उपनिरीक्षक मनजीत सिंह

* कांस्टेबल रूपबसंत राणा

* कांस्टेबल संदीप सिंह

Ad