देहरादून– IAS ललित मोहन रयाल को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार…

WhatsApp-Image-2022-12-25-at-7.16.28-PM.jpeg
खबर शेयर करें -

देहरादून– ईमानदार छवि के लिए विख्यात उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2020-21 के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

यह सम्मान IAS ललित मोहन रयाल को शहरी विकास विभाग में एसडब्ल्यूएम ओडीएफ से संबंधित उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया है। इसके अलावा आईएएस ललित मोहन रयाल को तत्कालीन निदेशक शहरी विकास निदेशालय में नगर निकाय संपत्ति कर प्रणाली को जीआईएस मैपिंग द्वारा सुदृढ़ एवं डिजिटलाइज कर केंद्रीय कृत रूप में प्रदान करने से संबंधित उत्कृष्ट कार्य के लिए भी मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

गौरतलब है कि आज भारत रत्न वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर राज्य में सुशासन दिवस के रूप में यह सम्मान दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया है। आईएएस ललित मोहन रयाल वर्तमान में अपर सचिव कार्मिक और अपर सचिव मुख्यमंत्री के रूप में शासन में कार्यरत हैं।