उत्तराखंड– सरेआम लाठी–डंडे चलाकर गुंडई करती युवतियां, आप भी देखिए वायरल विडियो..

hqdefault
खबर शेयर करें -

आपने लड़कों के बीच मारपीट तो देखी होगी, लेकिन लड़कियां ही सरेआम लाठी-डंडों से मारपीट कर रही हों तो आप भी अचंभित होंगे।

रुड़की में शनिवार की देर रात बीच बाजार युवतियों के बीच अचानक जमकर लाठी-डंडे चलने लगे, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं वायरल वीडियो में तीन से चार युवतियां एक युवती के ऊपर लाठियों से हमला करती हुई दिखाई दे रही हैं, हालांकि अभी तक मामला पुलिस के पास नही पहुंचा हैं।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल विडियो को देखा जाए तो उक्त विडियो में कुछ हाई प्रोफाइल सोसायटी की नजर आने वाली युवतियां एक युवती के ऊपर डंडे बरसाती हुई दिखाई दे रही हैं, वहीं इस हमले में के दौरान युवती सड़क पर गिर जाती है, बावजूद इसके बाकी युवतियां उसके साथ मारपीट करती रहती हैं, जिसके ऊपर हमला किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

वहीं इस झगड़े के दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर दिखाई दे रही हैं, वहीं आपस में झगड़ा कर रही युवतियां मौके से चली जाती हैं, बताया गया है कि वायरल वीडियो सिविल लाइन स्थित होटल सेंट्रम के सामने स्थित चौराहे का है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान का कहना है कि उनके पास इस प्रकार की ना तो कोई सूचना है ना ही कोई कोतवाली में आया है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...
Ad Ad