तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी गिरफ्तार…

IMG-20260801-WA0021(1)
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। तीनपानी क्षेत्र में चापड़ और छुरे से किए गए जानलेवा हमले के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के जरिए 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

 

घटना 31 जुलाई 2026 की है, जब तीनपानी निवासी यमन प्रकाश ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि शनि मंदिर के पास सोनकर फार्म, तीनपानी मंडी के निकट गौरव महतोलिया, सौरभ महतोलिया और सचिन महतोलिया ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसके भाई पर चापड़ और छुरे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा-सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की चारधाम यात्रा–2026 की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश...

 

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 256/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया।

यह भी पढ़ें:  सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में ब्लॉगर बिरजू मियाल गिरफ्तार, संयुक्त अस्पताल प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की आगे की कार्रवाई...

 

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय स्तर पर पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 31 जुलाई को गौरव महतोलिया और सचिन महतोलिया को मंगलपड़ाव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद फरार चल रहे तीसरे आरोपी सौरभ महतोलिया को 1 अगस्त को भोटियापड़ाव टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

विवेचना के दौरान वादी, गवाहों और आरोपियों के बयान तथा घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में फिल्म प्रेमियों और निर्माताओं के लिए बड़ी राहत, राज्य में फिल्म शूटिंग पर SGST की भरपाई करेगा सरकार, मल्टीप्लेक्स-सिनेमाघरों को मिलेगा लाभ...

 

 

* गौरव महतोलिया (25 वर्ष)

* सचिन महतोलिया (19 वर्ष)

* सौरभ महतोलिया (22 वर्ष)

 

तीनों आरोपी एकता बिहार, गली नंबर-4, सोनकर फार्म, तीनपानी, हल्द्वानी के निवासी हैं।

 

 

* उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार (प्रभारी चौकी मंडी)

* कांस्टेबल अरुण राणा

* कांस्टेबल मोहम्मद अजहर

* कांस्टेबल राहुल राणा

 

हल्द्वानी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को कानून से बचने का मौका नहीं मिलेगा और पुलिस ऐसे मामलों में तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad