मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर जाना बस दुर्घटना में घायलों का हाल…

1001065733
खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी जाकर बुधवार को भीमताल में हुए बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर श्री दीपक रावत को सड़क हादसों को रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश...

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सड़क हादसों को रोकने के लिए अन्य राज्यों से आ रही गाड़ियों के लाइसेंस की जांच और अन्य दस्तावेज की जांच हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  सीमांत गांवों में युवाओं की नई भूमिका: ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026’ का शुभारंभ, 500 युवा स्वयंसेवक संभालेंगे बदलाव की कमान...

साथ ही यातायात को नियंत्रण करने के लिए कुमाऊं आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है।

Ad Ad Ad