चारधाम यात्रा:- तीर्थयात्री आज से कर सकेंगे ऑफलाइन पंजीकरण, हरिद्वार-ऋषिकेश समेत यहां लगे हैं काउंटर

IMG-20250425-WA0025
खबर शेयर करें -

चारधाम यात्रा की योजना बना रहे तीर्थयात्री आज से ऑफलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर, विकासनगर में सुबह सात बजे से पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। अब तक ऑनलाइन के माध्यम से 21.55 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

 

 

चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। इस बाद 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन के माध्यम से किए गए। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन करने की व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

 

चारधाम यात्रा मार्गों के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरबर्टपुर व विकासनगर में 15 पंंजीकरण काउंटर बनाए गए। जहां पर तीर्थयात्री यात्रा का पंजीकरण कर सकते हैं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले पंजीकरण अनिवार्य है। श्रद्धालुओं को ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है। 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

धाम ऑनलाइन पंजीकरण संख्या
केदारनाथ 7,30951
बदरीनाथ 6,50,184
गंगोत्री 3,82,881
यमुनोत्री 3,51,708
हेमकुंड साहिब 39185

Ad