मेरो प्यारो उत्तराखंड कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत

IMG-20250330-WA0027
खबर शेयर करें -

देहरादून, 30 मार्च। देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आज दीया संस्था द्वारा आयोजित “मेरो प्यारो उत्तराखंड” कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

 

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय कला और संस्कृति हमारी अस्मिता और पहचान का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने छोलिया नृत्य को नई पहचान दिलाने और इसे विश्व मंच तक पहुँचाने में संस्था की भूमिका की सराहना की। मंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे ले जाने के लिए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

 

कार्यक्रम में छोलिया नृत्य ब्रांड एंबेसडर देवा धामी, यशिका बिष्ट, अजय शंकर, अमित कुमार झा, सुरेंद्र यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।