ब्रेकिंग उत्तराखंड– जोशीमठ आपदा पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने मानी यह बड़ी गलती…देखिए वीडियो

FB_IMG_1673451599465
खबर शेयर करें -

जोशीमठ आपदा का निरीक्षण कर लौटे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा की पूर्व में हुए सर्वे में हमसे गलती हो गई लेकिन अब हमारा कर्तव्य लोगों को बचाने का है, उनका कहना है की उत्तराखंड के पहाड़ कच्चे हैं इसलिए लगातार ऐसी आपदाएं आ रही है।

जोशीमठ में जो होना था वह हो गया अब सबसे पहली प्राथमिकता लोगों के पुनर्वास और उनके मुआवजे को लेकर है जिसमें सरकार गंभीरता से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे राज्य के सर्वे की घोषणा की है क्योंकि कई जगह से इस तरह की और जानकारियां मिल रही है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

अभी सरकार का कर्तव्य सबसे पहले लोगों को बचाने का है इसलिए पूरा सरकारी सिस्टम लोगों को प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित जगह शिफ्ट करने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद जोशीमठ आपदा की गंभीरता से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा की हमारी पहली प्राथमिकता थी की जो 613 मकानों में दरार आ गई थी उन सभी को शिफ्ट कर दिया गया है उनके लिए हर संभव मदद की जा रही है। इस दुख की घड़ी में पूरी सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है सरकार ने निर्णय लिया है कि जहां भी इस तरह की दिक्कतें आएंगी वहां का भी तत्काल सर्वे किया जाएगा।

Ad