ब्रेकिंग नैनीताल– यूथ कांग्रेस ने हल्द्वानी दौरे पर आ रहे सीएम धामी का किया विरोध, पुलिस ने लिया हिरासत में…

Youth-Congress-protested-against-Chief-Minister-Pushkar-Singh-Dhami-coming
खबर शेयर करें -

नैनीताल– सरोवर नगरी जनपद नैनीताल के हल्द्वानी दौरे में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यूथ काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू नेतृव यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं जोरदार प्रदर्शन करते जमकर विरोध किया।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वापस जाओ, मुख्यमंत्री हाय हाय के नारे लगाये। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहाँ मुख्यमंत्री हवाई दौरे कर रहे । जोशीमठ प्रकरण में सरकार लापरवाही की वजह से हज़ारों परिवार तबाह हो गए सरकार द्वारा 5 हजार रुपये किराए के नाम पर देकर बड़ा मजाक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

सरकार को पुनर्वास के लिये ठोस नीति बनाने के साथ ही वन टाइम सैटलमेंट की योजना बनानी चाहिये। साहू ने मांग की भर्ती घोटाले तत्काल सीबीआई जाँच करवा कर असली गुनहगारों को सालाखो में भेजा जाये।

उन्होंने कहा सरकार अंकिता भण्डारी हत्या कांड की सीबीआई जांच करवाने डर रही गुनहगारों से सरकार में बैठे लोगों से गहरे रिश्ते है। हल्द्वानी के आईएसबीटी का शीघ्र निर्माण किया जाये।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

प्रदर्शन करने वालो में शाहनवाज मालिक मोनू चौहान, मयंक गोस्वामी, मोहित कुमार, सचिन राठौर साहिल राज रितिक बाल्मीक अंकुश कुमार आदि थे।

Ad