Breaking :- केदारनाथ के पास गौरीकुंड के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

t2100x1260
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

यह हेलिकॉप्टर आज सुबह देहरादून से केदारनाथ जाते वक्त त्रिजुगीनारायण और गौरीकुंड के बीच लापता हो गया था। बता दें कि बीते एक महीने में उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की यह तीसरी घटना है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

एएनआई के मुताबिक, उत्तराखंड एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा, ”गौरीकुंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Ad