Breaking:- हल्द्वानी में दो कारों की भिंड़त के बाद भीषण अग्निकांड, धूं-धूं कर जलीं कारें, एक की मौत

GridArt_20250427_180209709
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : चोरगलिया क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने भिडंत के बाद भीषण अग्निकांड हुआ। देखते ही देखते दोनों कारें आग का गोला बन गई। गनीमत है कि समय रहते घायलों को कार से बाहर निकाल लिया गया।

 

 

 

हादसे में पिथौरागढ़ के झूलाघाट निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर निवासी व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात कर्मचारी और उनकी पत्नी समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित...

 

108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर निवासी 35 वर्षीय विकास पुत्र लाल सिंह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग लखीमपुर में तैनात हैं।

 

 

रविवार को वह अपने परिवार के संग हल्द्वानी से चोरगलिया की ओर आई-20 कार में जा रहे थे। वहीं आल्टो कार चालक बिजगड़ा झूलाघाट पिथौरागढ़ निवासी 52 पुष्कर सिंह गोवाडी पुत्र बहादुर सिंह व उनका 22 वर्षीय बेटा मयंक गोवाडी चोरगलिया से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

 

 

 

दानीबंगर क्षेत्र में प्रतापपुर मोड के पास दोनों कारों में आमने-सामने जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे में आल्टो कार सवार पुष्कर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा मयंक व आई-20 कार में सवार विकास और उनकी 28 वर्षीय पत्नी ऋतु, 16 वर्षीय बेटी अनन्या, पांच वर्षीय बेटा सूरज तथा तीन वर्षीय बेटी सुरभि गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला ही था कि दोनों कारों में भीषण आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल रहा। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे पहले सभी घायलों को एसटीएच पहुंचाया गया। जहां कुछ ही हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर एसडीएम राहुल शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Ad Ad