ब्रेकिंग उत्तराखंड– अतिक्रमण मामले में फ्रंट फुट पर कांग्रेस, कांग्रेस के दर्जनों शीर्ष नेता सुप्रीम कोर्ट में मौजूद…

IMG-20230105-WA0023-780x470.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– बनभूलपुरा रेलवे बनाम जनता प्रकरण में कांग्रेस अवाम के साथ फ्रंट फुट पर है। शुरू से लेकर अब तक इस मुद्दे पर कांग्रेस ने कदम पीछे नहीं खींचे हैं।

मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व तक यह मामला कांग्रेस नेताओं द्वारा पहुंचा दिया गया है। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सरीखे नेता इस समय जब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है तो वहां पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

उत्तराखण्ड से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के करन माहरा, पूर्व विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, शराफत खान, पूर्व विधायक संजीव आर्य, सुप्रीम कोर्ट में इस समय मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–खनन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक, निदेशक राजपाल लेघा ने जिला खान अधिकारियों को दिए अहम दिशा–निर्देश...

सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस की ओर से इस मामले में दिग्गज वकील सलमान खुर्शीद पैरवी कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी लगातार इस मामले को फॉलो कर रहे हैं और 2 जनवरी को जब सुप्रीम कोर्ट में इस प्रकरण की याचिका दाखिल की जा रही थी तब भी वह मौजूद थे और मीडिया के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ काफी मुखर हुए थे। इमरान इस समय भी सुप्रीम कोर्ट में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...
Ad