ऑपरेशन ‘प्रहार’ में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार…

IMG-20260407-WA0007
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार चल रहे साइबर फ्रॉड के शातिर आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता और बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर राजस्थान के डीग जिले में दबिश दी। 6 अप्रैल 2026 को थाना कामा क्षेत्र से आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया, जो काफी समय से पहचान छिपाकर पुलिस से बच रहा था।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

गिरफ्तार आरोपी इमरान पुत्र रईस, निवासी गदरवास (जिला डीग, राजस्थान) के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 2110/2021 और 2119/2021 दर्ज हैं। उस पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120बी (आपराधिक साजिश) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत आरोप हैं।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रेम नेगी और कांस्टेबल आनंद पुरी शामिल रहे।

 

पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Ad