बिग ब्रेकिंग–जमीनी आवाज़ बनेगी ताकत: ध्रुव रौतेला सरकार–मीडिया के बीच मजबूत सेतु…

FB_IMG_1775580357271
खबर शेयर करें -

 

देहरादून–उत्तराखंड में मीडिया और सरकार के बीच समन्वय को नई दिशा देते हुए वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला ने मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 7 अप्रैल 2026 को पद संभालते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ औपचारिक संवाद तक सीमित नहीं होगी, बल्कि वे तहसील स्तर तक जाकर पत्रकारों की समस्याओं को सुनेंगे और उन्हें सीधे शासन तक पहुंचाएंगे।

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

उत्तराखंड शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा जारी आदेश (संख्या-158, दिनांक 03 अप्रैल 2026) के तहत यह जिम्मेदारी संभालने वाले रौतेला ने कहा कि दूरदराज़ क्षेत्रों में काम कर रहे पत्रकार अक्सर उपेक्षित रह जाते हैं। ऐसे में वे जमीनी स्तर पर संवाद स्थापित कर इस दूरी को खत्म करने का प्रयास करेंगे।

 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सरकार और पत्रकारों के बीच एक सशक्त सेतु बनकर पारदर्शिता, बेहतर संवाद और पत्रकार हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। उनका मानना है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ तभी मजबूत होगा, जब उसकी आवाज़ सीधे और प्रभावी रूप से शासन तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

इस अवसर पर रौतेला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

कार्यभार संभालने के दौरान उन्होंने सचिव सूचना शैलेश बगौली से भी मुलाकात कर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।

 

कुल मिलाकर, ध्रुव रौतेला की यह नई जिम्मेदारी न सिर्फ मीडिया जगत के लिए बल्कि पूरे उत्तराखंड में बेहतर संवाद और पारदर्शिता की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Ad