अच्छी खबर–मेहनत और ईमानदारी का सम्मान: पौड़ी के दो अधिकारी बने डीएसपी…

FB_IMG_1775559839875
खबर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल से गर्व की खबर सामने आई है। जनपद में तैनात दो मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदोन्नति दी गई है। निरीक्षक पद पर कार्यरत रहे देवेंद्र सिंह कप्रवाण और होशियार सिंह पंखोली को अब पुलिस उपाधीक्षक (DySP) बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

यह उपलब्धि न केवल दोनों अधिकारियों के लिए, बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है। उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का यह प्रतिफल है।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने दोनों अधिकारियों को यूपीएस बैच अलंकरण कर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनकी कड़ी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को नए दायित्वों को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

पुलिस महकमे में इस खबर से खुशी की लहर है। सहकर्मियों ने भी दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

यह सफलता हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो अपने कर्तव्य को पूरी लगन और निष्ठा से निभाता है।

Ad Ad