चंपावत गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा: कोर्ट में युवती के बयान के बाद कथित साजिश का पर्दाफाश, एसपी ने बताई पूरी सच्चाई…

IMG_20240315_000745
खबर शेयर करें -

 

 

उत्तराखंड। चंपावत में कथित नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच, मेडिकल रिपोर्ट और कोर्ट में दिए गए बयान के बाद यह मामला पूरी तरह संदिग्ध और कथित तौर पर राजनीतिक साजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

 

चंपावत की एसपी रेखा यादव ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में सामूहिक दुष्कर्म जैसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, कथित पीड़िता ने भी कोर्ट के सामने बयान दर्ज कराते हुए कहा कि उसके साथ किसी प्रकार का गैंगरेप नहीं हुआ और जिन लोगों के नाम आरोपियों के रूप में सामने आए थे, उनका घटना से कोई संबंध नहीं है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में भी सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि बीजेपी के पूर्व मंडल पदाधिकारी कमल रावत पर युवती को पैसों और मदद का लालच देकर कथित साजिश रचने के आरोप लगे हैं।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

बताया जा रहा है कि पूर्व में हुई एक अन्य घटना को आधार बनाकर कुछ कार्यकर्ताओं को फंसाने की कोशिश की गई। इसी के चलते बीजेपी के एक पूर्व मंडल पदाधिकारी और उनके दो साथियों पर गैंगरेप के आरोप लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

एसपी रेखा यादव ने कहा कि मामले की गहन जांच के बाद कई तथ्य सामने आए हैं और पुलिस पूरे प्रकरण में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।

 

इस खुलासे के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है, वहीं झूठे आरोपों और साजिश को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Ad