बिग ब्रेकिंग–करोड़ों की निवेश ठगी का मास्टरमाइंड आगरा से गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी देवेन्द्र तिवारी सीबीसीआईडी के शिकंजे में…

FB_IMG_1778168596227
खबर शेयर करें -

 

आगरा। करोड़ों रुपये की निवेश ठगी के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी देवेन्द्र तिवारी को सीबीसीआईडी टीम ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

जानकारी के अनुसार, देवेन्द्र तिवारी पर लोगों को निवेश पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई लोगों से रकम निवेश करवाई और बाद में पैसा वापस नहीं किया। मामले की जांच सीबीसीआईडी द्वारा की जा रही थी।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर सीबीसीआईडी टीम ने आगरा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में आरोपी से ठगी के नेटवर्क, सहयोगियों और निवेश की रकम से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

 

सीबीसीआईडी की इस कार्रवाई के बाद निवेशकों में उम्मीद जगी है कि ठगी की रकम और पूरे गिरोह का जल्द खुलासा हो सकेगा।

Ad Ad