बिग ब्रेकिंग–सड़कें बनीं हादसों का कारण: ग्रामीणों और होटल कारोबारियों का PWD दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन…

IMG-20260507-WA0007(1)
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल–रामनगर क्षेत्र की बदहाल सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और विभाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों को जल्द ठीक कराने की मांग उठाई।

 

 

 

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि रामनगर क्षेत्र की अधिकांश ग्रामीण सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। खासतौर पर छोई मार्ग, क्यारी गांव को जोड़ने वाली सड़क, पाटकोट मार्ग, तेलीपुरा और जस्सागांजा समेत कई सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। इन सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिनमें स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को चोटिल होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग केवल कागजों में काम दिखाकर खानापूर्ति कर रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। रामनगर से लेकर हल्द्वानी और देहरादून तक सड़कों के निर्माण और मरम्मत के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, लेकिन महीनों और वर्षों बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सवाल यह है कि आखिर ये फाइलें किन अधिकारियों की टेबल पर धूल फांक रही हैं और जनता के प्रति उनकी जवाबदेही कब तय होगी।

 

 

 

दरम्वाल ने कहा कि कई सड़क प्रस्ताव एक से डेढ़ साल पहले भेजे गए थे, लेकिन आज तक उन्हें मंजूरी नहीं मिल पाई। ना तो विभागीय अधिकारी इन फाइलों को आगे बढ़ा रहे हैं और ना ही जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि हजारों की आबादी वाले गांवों के लोग वर्षों से खराब सड़कों की मार झेल रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, स्थानीय लोग, पर्यटक और रोजाना सफर करने वाले राहगीर इन टूटी सड़कों पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

 

 

 

वहीं जिम कॉर्बेट जीएम एसोसिएशन ने भी खराब सड़कों को लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले देश-विदेश के पर्यटक खराब सड़कों के कारण परेशान और निराश हो रहे हैं। छोई और क्यारी गांव की सड़कें इतनी खराब हैं कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

इस दौरान राहुल सिंह दरम्वाल, करन बिष्ट, सौरभ छिमवाल, रवि तिवारी, अध्यक्ष राजीव शाह, उपाध्यक्ष सुन्दर सिंह बिष्ट, सचिव किरण सागर, राजेश पंत, प्रकाश पाठक, देवी सिंह, बबीता मेहरा, एन.डी. पालीवाल, लक्ष्मण रावत, दीप छाबड़ा, मनीष, पुष्पेंद्र, महिपाल, सुधीर समेत दर्जनों स्थानीय ग्रामीण और होटल कारोबार से जुड़े लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Ad