बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड शिल्प रत्न सम्मान से 11 शिल्पी सम्मानित, हल्द्वानी-हल्दूचौड़ के शिल्पियों को भी मिला स्थान…

FB_IMG_1758156271243
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा चयनित 11 शिल्पियों को “उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार” से सम्मानित किया।

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

सम्मानित शिल्पियों में हल्द्वानी के जीवन चन्द्र जोशी,मोहन चन्द्र जोशी, हल्दूचौड़ के जगदीश पाण्डेय और नैनीताल की जानकी बिष्ट सहित उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा व चमोली के शिल्पी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने शिल्पियों की कला को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ व ‘लोकल टू ग्लोबल’ जैसे अभियानों की सराहना की।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

 

 

उन्होंने हर्षिल की ऊनी शाल, अल्मोड़ा की ट्वीड व भांग-बांस से बने वस्त्रों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य, उद्योग सचिव विनय शंकर पांडेय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

 

 

 

Ad