बिग ब्रेकिंग–यूपी में दिल दहला देने वाली घटना, नीले ड्रम में मिला युवक का शव, गलाने के लिए डाला नमक, पत्नी बच्चे सहित घर से गायब…

FB_IMG_1755528770665
खबर शेयर करें -

 

 

उत्तर प्रदेश–यहां एक घर की छत पर प्लास्टिक के नीले ड्रम में 28 वर्षीय युवक हंसराज का शव मिला है। हंसराज उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। शव को गलाने के लिए ड्रम में नमक और थोड़ा पानी डाला गया था।

 

राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले में मेरठ हत्याकांड की तरह हत्याकर शव को नीले ड्रम में डालकर शव को नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है।

 

 

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नवदिया नवाजपुर गांव के निवासी हंसराम कश्यप (36) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उनका शव राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले की आदर्शनगर कॉलोनी में एक नीले ड्रम में मिला, जिसमें शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया था।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

रविवार, 17 अगस्त 2025 की देर रात इस घटना की खबर मिलने पर हंसराम के परिवार में कोहराम मच गया। हंसराम के पिता खेमकरन उर्फ पप्पू, बहन विमला कश्यप और गांव के डॉ. रमेश वर्मा तुरंत राजस्थान रवाना हो गए।

 

मां उर्मिला देवी ने बताया कि हंसराम भट्ठे पर मजदूरी करता था और 15 दिन पहले उसने रक्षाबंधन पर घर आने का वादा किया था।

 

उसकी 12 साल पहले पीलीभीत के विजयनगर निवासी लक्ष्मी से शादी हुई थी। काम की तलाश में वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ राजस्थान चला गया था। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद से हंसराम की पत्नी लक्ष्मी, उनके बच्चे और मकान मालिक का बेटा लापता हैं, जिन पर हत्या का शक जताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

राजस्थान पुलिस ने खुटार पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गांव के प्रधान के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। उर्मिला ने बताया कि हंसराम और उसकी पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था और दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता लोगों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

मालूम हो कि मेरठ में शव को गलाने के लिए सीमेंट डाला गया था। पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि आदर्श कॉलोनी में मृतक हंसराज परिवार के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था। हंसराज पास ही ईंट भट्टे पर मजदूरी मरता था। रविवार को मकान मालिक की पत्नी किसी काम से घर की छत पर गई तो उसको बदबू आई।

 

 

Ad