बिग ब्रेकिंग–UKSSSC परीक्षा पर पुलिस का सख्त पहरा: हल्द्वानी में हाई अलर्ट, नकल और धांधली रोकने को अभेद सुरक्षा घेरा…

0
IMG-20260613-WA0037
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग ली तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए।

 

एसएसपी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और जैमर सक्रिय रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बाहरी सामग्री अथवा प्रतिबंधित वस्तु के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

यह भी पढ़ें:  ऑरेंज अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री धामी हाई अलर्ट पर: 24×7 सतर्क रहने के निर्देश, राहत-बचाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...

 

परीक्षा के दौरान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में इंटरनेट कैफे, फोटोकॉपी की दुकानें तथा अन्य संबंधित प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। वहीं सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, लॉज, ढाबों और होम-स्टे की सघन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

 

अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ-साथ ड्यूटी में तैनात स्टाफ की भी अनिवार्य रूप से चेकिंग और फ्रिस्किंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  व्यापारियों को बड़ी राहत: महापौर गजराज सिंह बिष्ट की पहल रंग लाई, किराया बढ़ोतरी पर सहमति और निर्माण अनुमति प्रक्रिया हुई आसान...

 

आधुनिक तकनीकों के माध्यम से होने वाली नकल पर रोक लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को पेनटॉर्च उपलब्ध कराई गई है, जिससे ब्लूटूथ और सूक्ष्म ईयर डिवाइसेज की पहचान की जा सकेगी। इसके अलावा जोनल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी और डायल-112 की टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगी।

 

परीक्षा से जुड़ी अफवाहों, पेपर लीक की भ्रामक सूचनाओं और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया मॉनीटरिंग टीम, साइबर सेल और एसओजी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं कंट्रोल रूम से पूरी परीक्षा की रियल-टाइम मॉनीटरिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: उत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार, ₹93 करोड़ से हेलीपैड, सड़क, पर्यटन और पुलिस आवास होंगे मजबूत...

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि परीक्षा ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना है।

 

ब्रीफिंग के दौरान एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सहित विभिन्न थाना एवं शाखा प्रभारियों के साथ ड्यूटी में तैनात अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *