बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड को बड़ा झटका: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन…

0
FB_IMG_1781243376467
खबर शेयर करें -

 

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड और भारतीय खेल जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज एवं भारतीय पिस्टल शूटिंग टीम के हाई-परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा का निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा किए जाने के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

टिहरी जिले के चिलामू गांव के निवासी जसपाल राणा ने अपने शानदार खेल करियर से देश को अनेक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां दिलाईं। उन्होंने न केवल भारत का नाम विश्व मंच पर रोशन किया, बल्कि कोच के रूप में भी नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार किया।

देहरादून के मझोन स्थित उनकी शूटिंग रेंज प्रतिभाओं की नर्सरी मानी जाती है। इसी रेंज से प्रशिक्षण लेकर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उभरे, जिनमें ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर सहित अनेक नाम शामिल हैं।

जसपाल राणा का जाना भारतीय निशानेबाजी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। खेल जगत, उत्तराखंड और देशभर के खेल प्रेमी उन्हें उनकी उपलब्धियों, समर्पण और युवा खिलाड़ियों को तराशने की उनकी अद्भुत क्षमता के लिए हमेशा याद रखेंगे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *