मुख्यमंत्री ने “Uttarakhand @25: Looking Back–Looking Forward” पुस्तक का किया विमोचन…

FB_IMG_1764503928451
खबर शेयर करें -

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने शासकीय आवास पर दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तक “Uttarakhand @25: Looking Back – Looking Forward” का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखण्ड राज्य के स्थापना के गौरवपूर्ण 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं का समग्र दस्तावेज प्रस्तुत करती है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक अब तक की प्रगति का उत्कृष्ट विश्लेषण करने के साथ-साथ आने वाले 25 वर्षों में राज्य के समग्र विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पुस्तक में शासन-प्रशासन, आर्थिक प्रगति, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण पलायन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य-शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि, संस्कृति और पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत लेख शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड ने 25 वर्षों की यात्रा में अनेक चुनौतियों के बावजूद उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। नीति आयोग के सतत् विकास लक्ष्यों में राज्य को देशभर में प्रथम स्थान मिला है। Ease of Doing Business में “Achievers”, Startup Ranking में “Leaders”, तथा Logistics Performance व Single Window System में भी उच्च श्रेणियां प्राप्त हुई हैं। बेरोजगारी दर में 4.4% की कमी दर्ज की गई है। पर्यटन, मत्स्य विकास और किसानों की आय वृद्धि के क्षेत्र में भी राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि देश में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का गौरव भी उत्तराखण्ड को प्राप्त है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

पुस्तक में राज्य की विकास यात्रा, चुनौतियों और आगे की संभावनाओं पर आधारित कुल 28 लेख शामिल हैं, जिनका योगदान 31 लेखकों एवं सह-लेखकों ने दिया है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

विमोचन कार्यक्रम में मुख्य संपादक श्री एन.एस. नपलच्याल, संपादक श्री एन. रवि शंकर और डॉ. सुधारानी पांडेय सहित दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के अध्यक्ष प्रो. बी.के. चौधरी, पूर्व मुख्य सचिव श्री इन्दु कुमार पाण्डेय, श्रीमती राधा रतूड़ी, पूर्व डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्टजन उपस्थित रहे।

 

दे सकता हूँ।

Ad