बिग ब्रेकिंग–नैनीताल में गूंजेंगी महिला मुक्केबाज़ों की दमदार पंच, राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से होगी शुरू…

FB_IMG_1760757284366
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। नैनीताल की हसीन वादियों में इस बार सिर्फ सैलानी नहीं, बल्कि देशभर से आई महिला मुक्केबाज़ों के दमदार मुक्के भी गूंजेंगे। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन और जिला प्रशासन नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक नैनीताल में किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता से जुड़ी हर व्यवस्था समय पर पूरी की जाए, ताकि यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन बिना किसी बाधा के सफलता पूर्वक सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न सिर्फ जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण अवसर है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

जिलाधिकारी ने विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा, आगंतुकों के आवास और आयोजन स्थल पर टेंट व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

 

100 महिला मुक्केबाज़ों की होगी भागीदारी

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 100 महिला मुक्केबाज़ प्रतिभाग करेंगी, जो अपने दमखम से नैनीताल की धरती पर रोमांचक मुकाबले पेश करेंगी।

 

बैठक में उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाज़िश खलिक, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी एवं उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

Ad