बिग ब्रेकिंग–ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: एसओजी और चोरगलिया पुलिस ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार…
हल्द्वानी/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SOG और थाना चोरगलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अंतर-जनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में 27 जून 2026 को MVR गेट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के बैग से 02 देशी तमंचे (12 बोर) मय 06 जिंदा कारतूस तथा 06 देशी तमंचे (.315 बोर) मय 04 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 30/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रियासत पुत्र रईस अहमद (30 वर्ष), निवासी ग्राम नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास, हथियारों के स्रोत तथा इनके सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक निधि शर्मा, उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन (प्रभारी SOG), हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कांस्टेबल भारत भूषण एवं कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य से प्रसन्न होकर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
