बिग ब्रेकिंग–श्रीकोट गांव में देर रात गुलदार ने चार साल की बच्ची पर हमला कर मासूम की ली जान, समूचे गांव में दहशत…

IMG_20250611_105531
खबर शेयर करें -

 

 

कोटद्वार–उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, और ताजा मामला गढ़वाल मंडल के कोटद्वार से सामने आया है। पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में देर रात एक गुलदार ने चार साल की बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली। बच्ची का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर मिला है।

 

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात लगभग आठ बजे हुई। गुलदार ने रिया (4), जो कि जितेंद्र रावत की बेटी थी, अचानक हमला कर उसे घसीटते हुए ले लिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने बच्ची की खोज शुरू कर दी। थोड़ी ही देर बाद उसका शव घर के पास ही बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह और उनकी टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वहीं, इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

Ad Ad