बिग ब्रेकिंग–नारद जयंती पर हल्द्वानी में पत्रकारों का सम्मान, राष्ट्रनिर्माण में मीडिया की भूमिका पर मंथन…

0
FB_IMG_1778938186223
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। विश्व संवाद केंद्र उत्तराखंड द्वारा शनिवार को नारद जयंती के अवसर पर हल्द्वानी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारिता एवं समाज जीवन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 60 से अधिक पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रनिर्माण में मीडिया की भूमिका, समाज जागरण और भारतीय चिंतन पर गहन चर्चा हुई।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री पदम जी, राज्य मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी, उपश्रमायुक्त कमल जोशी, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी, सह विभाग संघ चालक डॉ. नीलाम्बर भट्ट एवं वरिष्ठ प्रचारक श्री डालचंद जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

प्रारम्भ में सह प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी ने नारद जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संवाद के माध्यम से ही समाज जागरण का कार्य प्रभावी ढंग से संभव है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण का सशक्त माध्यम और सामाजिक उत्तरदायित्व है।

 

मुख्य वक्ता श्री पदम जी ने कहा कि मीडिया का दायित्व केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाना भी है। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर भारत की बढ़ती भूमिका के बीच मीडिया को सकारात्मक विमर्श खड़ा करने और समाज की सज्जन शक्ति को सामने लाने की आवश्यकता है। युवा पीढ़ी को सही दिशा देने और भारत के मूल तत्वों को स्थापित करने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

मुख्य अतिथि प्रो. गोविंद सिंह ने कहा कि आदिऋषि नारद विश्व के प्रथम संचारक थे और भारतीय पत्रकारिता की परंपरा सत्य एवं मूल्यों पर आधारित रही है। उन्होंने पत्रकारों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाजहित और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार का विश्वसनीय, गतिशील और सदैव जागरूक होना आवश्यक है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपश्रमायुक्त कमल जोशी ने कहा कि पत्रकारिता समाज हित और जनजागरण का प्रभावी माध्यम है। वहीं एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र बनकोटी ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी ने किया।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

इस अवसर पर हल्द्वानी से भगवान सिंह गंगोला, उधम सिंहनगर से अरविंद कुमार सिंह, नैनीताल से रविंद्र देवलीयाल, टनकपुर से मयंक पंत और अल्मोड़ा से जगदीश जोशी सहित विभिन्न क्षेत्रों के पत्रकारों को समाज, शिक्षा, संस्कृति, साहित्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक डालचंद, भगवान सहाय, सुरेश पांडेय, राजेश जोशी, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, मोहित जोशी, उमेश साह, मदन जलाल, राहुल जोशी, विवेक कश्यप, प्रभाकर, भूवन जोशी, कमलेश त्रिपाठी, नंदन सिंह, प्रकाश पांडे, डॉ. नवीन शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *