देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीक्रेट केबिन से बरामद हुए डेढ़ करोड़ रुपये, महाराष्ट्र नंबर की गाड़ी सीज़…

photo (1)
खबर शेयर करें -

 

 

उत्तराखंड। देहरादून में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। कोतवाली कैंट क्षेत्र में पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर की एक संदिग्ध कार को रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चल रहे अभियान के दौरान पुलिस को वाहन चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में चालक ने वाहन में बड़ी मात्रा में नकदी होने की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर आयकर विभाग की टीम को बुलाया गया और संयुक्त रूप से वाहन की तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

तलाशी के दौरान गाड़ी में बनाए गए एक सीक्रेट केबिन से लगभग 1 करोड़ 55 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार इतनी बड़ी रकम के संबंध में वाहन सवार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों से आयकर विभाग की टीम गहन पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सीज़ कर दिया है।

 

दून पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नकदी परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Ad