ऑपरेशन प्रहार” में भीमताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार…

IMG-20251030-WA02601-1536x1024
खबर शेयर करें -

 

भीमताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत भीमताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

मामले के अनुसार, कोतवाली भीमताल में 8 मई 2026 को मु0अ0सं0-19/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि दीप चन्द्र पलडिया उर्फ दीपक (21 वर्ष), निवासी ग्राम बानना धूरा, कोतवाली भीमताल, जिला नैनीताल, एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्रा एवं क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेजों का गहन परीक्षण किया और लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

जांच के दौरान आरोपी के बनबसा होते हुए नेपाल भागने की सूचना पर बनबसा पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट चम्पावत का भी सहयोग लिया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 15 मई 2026 को गौलापार खेड़ा चौकी के पास से आरोपी दीप चन्द्र पलडिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ अपहृत नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

 

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

महिला उप निरीक्षक बबीता द्वारा नाबालिग के बयान दर्ज किए जाने के बाद मामले में धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 5(ञ)(2)/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। मामले की अग्रिम विवेचना जारी है।

 

 

* प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव

* उप निरीक्षक महेन्द्र राज सिंह

* कांस्टेबल ललित आगरी

 

भीमताल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Ad