बिग ब्रेकिंग–पतलोट में 4 अक्टूबर को जिला प्रशासन के सहयोग से लगेगा बहुउद्देशीय शिविर–वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष नवीन वर्मा…

FB_IMG_1759244047979
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल–वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड शासन के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि 4 अक्टूबर को पतलोट (जिला नैनीताल) में जिला प्रशासन के सहयोग से बहुउद्देशीय शिविर लगाने की तैयारी चल रही है।

 

 

 

इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण यंत्र भी वितरित किए जाएंगे।

 

 

 

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

साथ ही उनके स्वास्थ्य का परीक्षण चिकित्सा विभाग के कई वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा जिसमें ईएनटी ,आंखों का इलाज, जनरल मेडिसिन, फिजियोथैरेपिस्ट आदि की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

 

 

 

शिविर में पेयजल, विद्युत, जिला उद्योग विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग ,कृषि विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध रहेंगे।

 

 

 

नवीन वर्मा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के आधार पर सभी जिलों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविर लगाएं जाएंगे। कुमाऊं मंडल में इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा के सल्ट, बागेश्वर के सामा, पिथोरागढ़ जिले के गुंजी जैसे दूरस्थ गांवों में कैंप लगवाने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात में उनके दृष्टिकोण के अनुरूप दूरस्थ गांव में जहां पर हमारे वरिष्ठ नागरिकों ने गांव आवाद रखें हैं उन्हें इस प्रकार के कैंपों का लाभ मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

 

 

वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर लगाने की पहल नैनीताल जिले से की जा रही है।

 

 

Ad Ad