बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड–हिमाचल बॉर्डर हाई अलर्ट: निहंगों के प्रवेश की आशंका पर सीमा सील, पुलिस–ITBP का कड़ा पहरा…

FB_IMG_1782452295543
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। निहंगों के संभावित प्रवेश की आशंका को देखते हुए विकासनगर क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। किसी भी संभावित टकराव और कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ा दी गई है।

 

यह भी पढ़ें:  अमरोहा में खाकी पर गंभीर सवाल: धार्मिक स्थल घुमाने के बहाने युवती को फार्महाउस ले जाने का आरोप, चार गिरफ्तार...

सीमा पर स्थित कुल्हाल पुलिस चौकी को अस्थायी छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जहां भारी पुलिस बल के साथ आईटीबीपी (ITBP) के जवानों की भी तैनाती की गई है। आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन और संदिग्ध गतिविधि पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन के पास पर्स लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने माल समेत दबोचा, ₹2,200 नगद और अन्य सामान से भरा पर्स छीनकर हुए थे फरार, वोल्गा होटल के पास पुलिस ने की गिरफ्तारी...

 

खुद एसपी देहात पंकज गैरोला, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले डाकपत्थर बैराज पुल पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:  पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, नानकमत्ता कोतवाली की कमान अब शंकर सिंह बिष्ट के हाथ, प्रशासनिक बदलाव के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, संजय पाठक और प्रकाश सिंह दानू भी संभालेंगे नई तैनाती...

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

Ad