रेलवे स्टेशन के पास पर्स लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने माल समेत दबोचा, ₹2,200 नगद और अन्य सामान से भरा पर्स छीनकर हुए थे फरार, वोल्गा होटल के पास पुलिस ने की गिरफ्तारी…

IMG-20260924-WA0006
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को छीने गए माल सहित वोल्गा होटल के पास से दबोचा।

 

जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को ग्राम लूँगड़, थाना खनस्यु निवासी जय सिंह मेहता ने बनभूलपुरा कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में करीब ₹2,200 की नगदी समेत अन्य सामान रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं में दो सगे भाइयों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, 19 दिन बाद पुलिस ने किया खुलासा, 2.69 लाख के जेवरात बरामद...

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए FIR संख्या 158/2026 के तहत धारा 309(4) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं में दो सगे भाइयों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, 19 दिन बाद पुलिस ने किया खुलासा, 2.69 लाख के जेवरात बरामद...

 

घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और जांच शुरू की। पुलिस के प्रयासों के बाद वोल्गा होटल के पास दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से घटना में छीना गया माल भी बरामद किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. तनुज उर्फ रौनक उर्फ नोना, पुत्र यशपाल आर्य, उम्र 19 वर्ष, निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नंबर 12, राजपुरा, हल्द्वानी।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं में दो सगे भाइयों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, 19 दिन बाद पुलिस ने किया खुलासा, 2.69 लाख के जेवरात बरामद...

2. अभय सिंह, पुत्र बबलू सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नंबर 12, राजपुरा, हल्द्वानी।

 

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को मय माल गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक मनोज यादव

हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह

कांस्टेबल मोहम्मद अतहर

Ad Ad