बिग ब्रेकिंग–उधमसिंह नगर में प्रेमिका की हत्या कर शव को जलाया, हरिद्वार पुलिस ने 48 घंटे में खोला हत्याकांड का राज…

FB_IMG_1761307247717
खबर शेयर करें -

 

 

हरिद्वार। उधमसिंह नगर में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हरिद्वार पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कर दिया है। मृतका की पहचान सीमा खातून के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसके प्रेमी सलमान ने अपनी महिला सहयोगी मेहरुन्निशा के साथ मिलकर की थी। पहचान मिटाने के लिए दोनों ने शव को हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में लाकर डीजल डालकर जला दिया।

 

एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने शुक्रवार को मायापुर स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी सलमान, निवासी मझरा लक्ष्मीपुर (काशीपुर, उधमसिंह नगर), सीमा खातून के साथ प्रेम संबंध में था। लेकिन हाल के दिनों में सलमान किसी अन्य महिला से विवाह करना चाहता था। इस बात से नाराज होकर सीमा उससे अक्सर झगड़ा करती थी।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

ट्रक में हुई हत्या, फिर शव को जला दिया

17 अक्टूबर की शाम दोनों के बीच ट्रक के अंदर विवाद इतना बढ़ गया कि सलमान ने गुस्से में सीमा का गला दबा दिया। इस दौरान उसके साथ महिला सहयोगी मेहरुन्निशा भी मौजूद थी। हत्या के बाद दोनों ने शव को ट्रक में रखा और पहचान मिटाने के इरादे से हरिद्वार के श्यामपुर इलाके में ले जाकर एक सुनसान प्लॉट में डीजल डालकर आग लगा दी।

 

18 अक्टूबर को ग्राम गाजीवाली के पास हाईवे किनारे अधजले शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की हालत इतनी बुरी थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल था।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

सीसीटीवी और एएनपीआर कैमरों ने खोला राज

थाना श्यामपुर और सीआईयू की संयुक्त टीम ने सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में जांच शुरू की। टीम ने करीब 300 से अधिक वाहनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एएनपीआर कैमरों की मदद से एक सफेद कंटेनर ट्रक को संदिग्ध पाया। जांच के दौरान सुराग उधमसिंह नगर तक पहुंचे, जहां सीमा खातून की गुमशुदगी दर्ज थी।

 

पुलिस ने पूछताछ में महिला आरोपी मेहरुन्निशा को हिरासत में लिया, जिसने अपराध स्वीकार करते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। उसने खुलासा किया कि सीमा ने पहले उसके बेटे को एनडीपीएस मामले में जेल भिजवाया था, जिससे वह रंजिश रखती थी। इसी वजह से उसने सलमान की मदद की।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

मुख्य आरोपी सलमान गिरफ्तार, ट्रक और डीजल बरामद

23 अक्टूबर की रात पुलिस ने श्यामपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सलमान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त ट्रक और डीजल का जरीकेन बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

 

इनकी रही अहम भूमिका

हत्याकांड का पर्दाफाश सीआईयू हरिद्वार और थाना श्यामपुर की संयुक्त टीम ने किया। टीम में निरीक्षक नरेन्द्र सिंह विष्ट (प्रभारी सीआईयू), थानाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, नवीन चौहान, हेडकांस्टेबल मनमोहन सिंह, देशराज समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

 

Ad Ad